Monday , 20 April 2026
Home सिटी लाइव Goverdhan Parikrama by Giriraj Ji Seva Mandal Agra
सिटी लाइव

Goverdhan Parikrama by Giriraj Ji Seva Mandal Agra

128

आगरालीक्स आगरा के गिर्राज महाराज के भक्त परिक्रमा कर रहे हैं, छप्पन भोग के साथ फूल बंगले का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को
रंग बिरंगे फूलों से सजा आकर्षित श्रीराधा-कृष्ण का डोला। साथ में सैकड़ों की संख्या में भक्तों का रेला। संकीर्तन करते हुए श्री गिर्राज जी महाराज की पैदल सात कोसीय परिक्रमा में हजारों भक्त जुड़ते गए। श्री गिर्राज जी सेवा मण्डल द्वारा दशन छप्पन भोग महोत्सव के तहत गोवर्धन में परिक्रमा से पूर्व गोपाल सहस्त्रनाम पाठ के साथ गोविन्दाभिषेक किया गया। गुरुवार को छप्पन भोग व फूल बंग्ले के दर्शन होंगे। द्वाररिकाधीश मंदिर मथुरा के महन्त द्वारा गिर्राज महाराज का अलौकिक श्रंगार किया जाएगा।
ढोल नगाड़ों के साथ संक्रीर्तन करते हुए श्री गिर्राज जी सेवा मण्डल के लगभग 500 सदस्यों ने भक्तिभाव के साथ पैदल सात कोसीय परिक्रमा (1100 लीटर दूग्धधार व पुष्पों के साथ) दी। इससे पूर्व परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी कुण्डों के जल से मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ गोविन्दाभिषेक किया गया। श्री गिर्राज जी सेवा मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि 27 दिसम्बर को सुबह 11 बे से रात 10 बजे तक गोवर्धन तलहटी में कार्ष्णि गुरुजी शरणानन्द जी के आश्रम बड़ी परिक्रमा मार्ग में छप्पन भोग व फूल बंग्ले का आयोजन किया जाएगा। हीरे, जवाहरात, माणिक पन्ना से सजी आकर्षक पोशाक के साथ द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के मुखिया श्रंगार करेंगे। पूल बंग्ले के लिए महल की पुष्प सज्जा देसी विदेशी फूलों से बनारस के कारीगरों द्वारा की जाएगा। भंडारे के साथ 11000 विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, पकवान व फलों से छप्पन भोग के दर्शन होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कपिल नागर जी, मनोज गर्ग, श्याम माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, विशाल, अंकुर अग्रवाल, रविन्द्र चंद्रमोहन बंसल, अजय विकास, संतोष, नीरज, अशोक, पुनीत, संजय जैन, मनीष, देवकी, नीरज मित्तल, विजय, विष्णु भगवान, राम भाई आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

सिटी लाइव

Agra Janakpuri mahotsav 2025: Murari Prasad Agarwal became the president of Janakpuri Festival Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने मुरारी प्रसाद अग्रवाल. दूसरी...

सिटी लाइव

Agra News: Maa Chamunda’s Kalash Yatra in Agra was a wave of devotion, 3 thousand devotees participated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, 3...

सिटी लाइव

Agra News: The executive committee of Shri Banke Bihari Satsang Samiti (Regd.) of Agra for the session 2025-27 has been declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की...

सिटी लाइव

Agra News: Varun Dagar’s dance rocked the grand finale of Spicy Sugar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रांड फिनाले में वरुण डागर के डांस...

error: Content is protected !!