आगरालीक्स….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में एक के बाद एक छह कार और बस टकराई, हादसे में एक की मौत, एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
सोमवार को सुबह कोहरा था, ऐसे में नोएडा से आगरा की तरफ यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर मथुरा में टेंकर को ओवर टेक करने में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, इससे टेंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। पीछे चल रही कार ने ब्रेक लगाए, कार के पीछे चल रही बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही कार में जा घुसी। इसके बाद एक के बाद एक दो बस और तीन कार आपस में टकरा गई।
एक की मौत, छह घायल
चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई, दो कारों में घायल पफंसे हुए थे, उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका, हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक घंटा एक्सप्रेस वे पर यातायात रहा प्रभावित
कोहरे में वाहनों के टकराने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मियों ने कुछ देर के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात रोक दिया, इसके बाद धीमी गति से वाहनों को निकाला गया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।