आगरालीक्स… आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, हाईवे पार करते समय बुजुर्ग महिला की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई, शव के ऊपर से वाहन निकलते रहे, लोगो ने हाईवे जाम कर हंगामा किया।
आगरा के प्रकाश नगर, कमला नगर निवासी 65 साल की सोमवती नगला छिददा से रविवार रात को अपने घर लौट रही थी। रात सात बजे लगडे की चौकी से हाईवे पार करते समय वाहन ने चपेट में ले लिया, हाईवे पर अंधेरा था। सोमवती की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई, चपेट में लेने के बाद वाहन चला गया, सडक पर पडे क्षत विक्षत शव से होकर वाहन गुजरते रहे।
राहगीर की पडी नजर
इसी दौरान एक राहगीर की नजर पडी, शव के ऊपर से वाहन गुजर रहे थे, इससे शव के चीथते उड गए, इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल शव को सडक से हटाया।
रुनकता में कार की चपेट में आने से मौत
इस घटना के थोडी देर बाद रुनकता निवासी 30 साल की िफरदौस हाईवे पार कर रही थी, इसी दौरान आई कार ने उसे चपेट में ले लिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।