आगरालीक्स…आगरा के राजू हत्याकांड के आरोपी केमिकल कारोबारी व विधायक के रिश्तेदार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, वह होटल में ठहरा हुआ था, पुलिस ने केमिकल कारोबारी अंशुल कुमार सिंह पर 20 हजार का ईनाम घोषित किया था।
22 नवंबर 2018 को आगरा के गैलाना रोड स्थित नरेंद्र एंक्लेव निवासी राजू गुप्ता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। राजू पर चोरी का आरोप लगा था, राजू की मां का आरोप है कि पहले पहले पड़ोसी अंशुल और विवेक ने पीटा। फिर सिकंदरा थाना की पुलिस ने थर्ड डिग्री दी। राजू की मौत हो जाने पर उसकी मां रेनूलता ने अंशुल और विवेक को नामजद कराया था। विवेक जेल में है। राजू की हत्या के बाद से सिकंदरा थाना का प्रशिक्षु दरोगा अनुज सिरोही फरार है। पुलिस ने सोमवार को अंशुल कुमार सिंह को अरेस्ट कर लिया, वह होटल में रह रहा था। पुलिस ने 39 दिन बाद अंशुल को अरेस्ट किया है।
पुलिस ने उसे आरोपी मानते हुए उसकी गिरफ्तारी पर भी 20 हजार का ईनाम घोषित कर रखा है। सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंशुल को रुनकता से गिरफ्तार किया गया है।