आगरालीक्स …आगरा में घडी की सुई के 12 पर पहुंचते ही 2019 का जश्न शुरू हो गया है, होटलों में हाथ में हाथ डालकर लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं, बम पटाखे चलाने के साथ ही एक दूसरे को नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
नए साल 2019 के जश्न में आगरा डूब गया है, पफाइव स्टार होटल से लेकर बजट क्लास होटलों में नए साल के जश्न पर एक दूसरे को बधाई दी जा रही है। डीजे के हाई पिच म्युजिक पर लोग थिरक रहे हैं, एक के बाद एक डांस ट्रूप द्वारा परफोर्मेंस दी जा रही हैं।
12 बजते ही नए साल का जश्न

रात आठ बजे से शहर के होटलों के साथ कॉलोनी में 2018 को अलविदा और नए साल का जश्न शुरू हो गया, डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। कॉकटेल के साथ डांस ट्रूप और सिंगरों की प्रस्तुति पर लोग थिरकते रहे। रात 11 बजे के बाद माहौल गर्माने लगा, 12 बजते ही लोगों ने 2019 का जश्न मनाना शुरू कर दिया। बम पटाखे चलाने के साथ एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। देर रात तक जश्न मनाने का सिलसिला चलता रहा।