आगरालीक्स.. आगरा में युवती के साथ पडोसी ने रेप की कोशिश की, दबंगो ने युवती को दबाव में लेकर राजीनामा करा दिया, युवती ने पैर से ट्रिगर दबाया और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली।
आगरा में दो दिन पहले युवती को पडोस के युवक ने पकड लिया, उसके साथ रेप करने की कोशिश की, युवती ने शोर मचा दिया, पडोसी युवक वहां से भाग गया। युवती ने पडोसी युवक के खिलापफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, पंचायत में दबंगों ने महिला पर राजीनामा करने का दबाव बनाया गया, युवती ने इन्कार कर दिया लेकिन दबंगों के दबाव के बाद युवती के पति से राजीनामा पर हस्ताक्षर करा लिए।
युवती को नहीं बुलाया, राजीनामा का पता चलने पर लगा सदमा
युवती को पंचायत में नहीं बुलाया गया, युवती को पता चला कि पंचों ने उसके पति से
राजीनामा पर हस्ताक्षर करा लिए हैं, इससे युवती सदमे में चली गई। उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। यही कहे जा रही थी कि पंचों ने ठीक नहीं किया, दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को सजा मिलनी चाहिए।
लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली
मंगलवार शाम को युवती ने अपने पति की लाइसेंसी बंदूक ली, पैर से ट्रिगर दबाया और गले में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई, मौत की जानकारी होने पर आरोपी भाग खडे हुए।
तीन बच्चों को पाल रही थी युवती
युवती का पति किसान है, उसकी यह दूसरी शादी थी, युवक के पहली पत्नी से एक बच्चा है, दूसरी पत्नी से दो बच्चे, इस तरह युवती तीन बच्चों का लालन पालन कर रही थी।
फाइल फोटो