आगरालीक्स.. आगरा में नए साल की पार्टी मनाने के अगले दिन कारोबारी ने अपनी पत्नी के सामने खुद को गोली मार ली, कारोबारी की मौत से कोहराम मचा हुआ है, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
आगरा के नीरव निकुंज, सिकंदरा निवासी कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम एजेंसी के संचालक अंशु पुरी बुधवार रात नौ बजे अपने घर पहुंचे, वे घर की पहली मंजिल पर रहते हैं। वहां उनका पत्नी अग्रिमा से विवाद हुआ, इसके बाद अंशु ने पत्नी के सामने तमंचा निकाला और खुद को गोली मार ली, गोली की आवाज सुनकर परिजन पहले तल पर पहुंचे, वहां खून से लथपथ अंशु पडे हुए थे। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, वहां से एसएन रेफर कर दिया। एसएन के डॉक्टरों ने अंशु को म्रत घोषित कर दिया।
4 साल पहले हुई थी शादी
अंशु पुरी के पिता दुर्गेश पुरी इंजीनियर के पद से रिटायर हैं, घर में उनके पिता, बहन और भाई रिशु पुरी भूतल पर रहते हैं। अंशु पुरी की शादी चार साल पहले अग्रिमा से हुई थी, उनके कोई संतान नहीं है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंशु पुरी नए साल पर अपनी पत्नी के साथ पार्टी के लिए गए थे, कोई विवाद नहीं था लेकिन बुधवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। तमंचा कहां से आया और सुसाइड के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।