आगरालीक्स ..आगरा में डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी, कार अनियंत्रित होकर डिवाइड पर चढ गई, हादसे में पिता पुत्र बाल बाल बच गए। इससे डीवीवीएनएल कार्यालय के सामने हाईवे पर रात में जाम लग गया।
सिकंदरा के केके नगर निवासी संदीप कुमार अपने बेटे शौर्य के साथ बुधवार रात आठ बजे कार से टूंडला जा रहे थे। डीवीवीएनएल कार्यालय के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी, डंपर के टक्कर मारने से कार हवामें उछली और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
लोगों ने बाहर निकाले पिता पुत्र
कार में पफंसे पिता पुत्र को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, हाईवे पर वाहनों को रोक दिया गया, इससे जाम लग गया, कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
डंपर चालक भाग गया, रिसने लगा डीजल
हादसे के बाद डंपर चालक भाग खडा हुआ। वहीं डंपर से डीजल रिसने पर लोग दहशत में आ गए, आग लगने की आशंका पर पुलिस भी पहुंच गई, इससे रात तक हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।