आगरालीक्स … लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सडक हादसे में आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। इंजीनियर की कार टैक्टर में जा घुसी, हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
गुरुवार को प्रयागराज के लूकरगंज निवासी 30 वर्षीय पीयूष चौधरी नोएडा की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तैनात थे। वो पत्नी तूलिका चौधरी के साथ नोएडा के सेक्टर 135 में रह रहे थे। गुरुवार की सुबह पत्नी की नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए दोनों सुल्तानगंज जा रहे थे। लखनऊ एक्सप्रेसवे परसुबह करीब 10 बजे कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र में माइल 85 के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
कंपनी के खिलाफ तहरीर
हादसे में दंपती की मौत के बाद परिजनों ने करहल थाने पहुंचकर हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि हाईवे की मरम्मत में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने लापरवाही के साथ ट्रैक्टर को रोड पर खड़ा कर रखा था। इससे यह हादसा हुआ।