आगरालीक्स ..आगरा में युवती को किडनैप कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया, इसके बाद उसकी हत्या करने के लिए जला दिया, युवती नग्न अवस्था में मिली है, युवती को लेकर परिजन थाने पहुंचे, तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के अछनेरा क्षेत्र में नए साल पर एक जनवरी को किशोरी गायब हो गई थी, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। दो जनवरी को किशोरी नग्न अवस्था में पडी हुई थी, होश आने पर वह अपने घर पहुंची, उसके हाथ और शरीर पर जले हुए के निशान थे। तीन जनवरी की रात को परिजन किशोरी को लेकर थाने अछनेरा पहुंचे, किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
तीन युवकों ने किया गैंगरेप
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि नग्न अवस्था में दो जनवरी को घर पहुंची किशोरी ने बताया कि वह एक जनवरी को वह घर से बाडे पर जा रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड लिया, उस पर सॉल डाल दी और मुंह बांध दिया। उसे खेत में ले गए, तीनों युवकों ने बारी बारी से रेप किया। इसके बाद युवती को अपने साथ ले गए। वहां उसके कपडे जला दिया। इसके बाद युवती की हत्या करने के लिए उसे भी जला दिया, वह किसी तरह से बच निकली। गांव के पास युवती नश्न अवस्था में पडी हुई थी, होश आने के बाद वह घर पहुंची।
तीन युवकों ने किया गैंगरेप
किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाए हैं कि गांव के ही कन्हैया पुत्र बदनर सिंह, योगल पुत्र रणवीर और उसके एक अन्य साथी जिसे किशोरी नहीं जानती है, उसे किडनैप कर ले गए। इसके बाद बारी बारी से तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने घटनास्थल को देखा, यह एक धर्मशाला के पास बताया जा रहा है, इस घटना के बाद से किशोरी दहशत में है।
कान्सेप्ट फोटो