आगरालीक्स …आगरा में कैनरा बैंक में घुसे चोर, लॉकर तोडने की कोशिश की लेकिन लॉकर को तोड नहीं सके, सुबह जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों के होश उड गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के फतेहाबाद कस्बे में पीपल चौकी के समीप केनरा बैंक की शाखा है। मंगलवार सुबह लोगों ने बैंक का ताला टूटा देखा, शटर आधा खुला हुआ था।
बैंक अधिकारियों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद बैंक अधिकारियों से पूछताछ की, बताया कि चोर कैश नहीं ले जा सके हैं।
एसपीआरए नित्यानंद राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
फाइल फोटो