आगरालीक्स ..आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौडती एसी बस रेलिंग तोडती हुई 20 फीट नीचे गडढे में गिर गई, तेज स्पीड बस के नीचे गिरने के बाद चीख पुकार मच गई, देर रात हुए हादसे में एक दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए, उन्हें भर्ती कराया गया है।
सोमवार की रात को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से 30 सवारियां लेकर एसी बस दिल्ली जा रही थी, रात दो बजे मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज स्पीड बस बस रेलिंग को तोड़ती हुई एक्सप्रेसवे से 20 बीस फुट नीचे गड्ढे में गिर गई। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बस में पफंसे घायलों को बाहर निकाला, बस में सवार यात्री बुरी तरह से दर्द से कराह रहे थे, कई यात्रियों के गंभीर चोट भी आई है।
अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे में शुभम निवासी अमेठी व परिचालक अनुज कुमार निवासी हैदरगढ़ बाराबंकी के अलावा यात्री आशीष कुमार बदरपुर दिल्ली, शुभराम सरोजनीनगर लखनऊ, महिमानंद नीटोन कोलकाता, शरद वीरनपुर ग्वालियर को सैफई में भर्ती कराया गया है।