आगरालीक्स… आगरा के सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की नियुक्ति को अवैध करार देने का मामला गर्माता जा रहा है, सेंट जोंस कॉलेज के गेट पर छात्र नेताओं ने अनशन शुरू कर दिया है। उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग करते हुए छात्र नेता सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ को हटाने की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार से सेंट जोंस डिग्री कॉलेज आगरा के गेट पर छात्र नेता एडवोकेट मदन मोहन शर्मा ने अनशन शुरू कर दिया है, उन्होंने सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ द्वारा गलत दस्तावेज दिखाकर प्राचार्य पद के लिए निर्धारित अंक में हेरापफेरी की और प्राचार्य बन गए, इस मामले की जांच में भी प्राचार्य द्वारा दर्शाए गए अंक कम निकले। इस मामले में कमिश्नर द्वारा गठित कमेटी ने सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ प्राचार्य को योग्य नहीं माना है और कार्रवाई के लिए कुलसचिव डॉ बीआर आंबेडकर विवि को आदेश देते हुए विशेष सचिव उच्च शिक्षा मधु जोशी ने अवगत कराने के लिए कहा है। मगर, विवि प्रशासन ने सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ की नियुक्ति पर कोई जवाब नहीं दिया है।