आगरालीक्स …आगरा रीजन में नोटबंदी के दौरान करोडों रुपये की हेराफेरी करने के मामले में छापे, ज्वैलर की बुलियन फर्म पर की गई छापेमारी, टीम जांच में जुटी हुई है।
8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद बुलियन कारोबारियों ने बडी मात्रा में कालेधन को खपाया था, पुराने नोट के बदले में सोना बेचा गया था, इसकी बिक्री किसी और के नाम दिखाई गई थी, सोने की खरीद और बिक्री भी कम दिखाई गई थी। जांच के बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है।
बुलियन कारोबारी पर छापे
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बुधवार को आरएस बुलियन फर्म, गउघाट रोड मथुरा में 15 अधिकारियों ने की टीम ने छापा मारा, टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। टीम को आशंका है कि नोटबंदी के दौरान बडी मात्रा में कालेधन को खपाया गया, इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया है।
दूसरी बार मारा छापा
इससे पहले भी वाणिज्य कर विभाग की टीम आरएस बुलियन फर्म पर छापे मार चुकी है, मई 2018 में मारे गए छापे में जुर्माना लगाया गया था।
आगरा में भी जुटाई जा रही जानकारी
आगरा में भी बुलियन का बडा कारोबार है, यहां भी नोटबंदी के दौरान किए गए सौदों की जांच कर रही है। वाणिज्य कर विभाग की टीम की कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मची हुई है।