आगरालीक्स… आगरा में कडाके की सर्दी पड रही है, प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा, 21 जनवरी को बूंदाबांदी भी हो सकती है, सर्दी में स्कूल के बच्चे ठिठुरते हुए जा रहे हैं।
आगरा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुचंने के बाद लुढकने लगा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है और बुधवार को तामपान 3.3 रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। इसी तरह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है, यह सामान्य से एक डिग्री नीचे है और अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
21 और 22 जनवरी को बूंदाबांदी
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी से बादलों का दबाव बढेगा। इससे 21 और 22 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद सर्दी और बढ जाएगी।
ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे बच्चे
शीत लहर और कडाके की सर्दी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, वे सर्दी में ठिठुरते हुए जा रहे हैं, तापमान में लगातार गिरावट से बच्चों को सर्दी में स्कूल जाना पड रहा है।
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/01/19) 21.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/01/19) 3.3
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
16-Jan 4.0 20.0 Moderate Fog
17-Jan 5.0 21.0 Moderate Fog
18-Jan 6.0 21.0 Moderate Fog
19-Jan 6.0 22.0 Moderate Fog
20-Jan 6.0 23.0 Shallow Fog
21-Jan 7.0 23.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
22-Jan 7.0 24.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm