आगरालीक्स.. आगरा के कीठम पक्षी विहार में आई विदेशी पेलिकन को शिकारियों ने पकडने के लिए जाल बिछाया, पेलिकन के पंख शिकारियों के काटें में फंस गए, उसे रेस्क्यू टीम ने बचाया।
आगरा का कीठम पक्षी विहार विदेशी पक्षियों से गुलजार है, यहां बडी संख्या में विदेशी पक्षी आए हुए हैं। ऐसे में कीठम का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को टीम पहुंची, टीम की नजर झील में एक पेलिकन पर पडी, वह पंख पफडपफडा रही थी लेकिन आगे नहीं बढ रही थी। टीम उसके नजदीक पहुंची, उसके पंख कांटे में पफंसे हुए थे, यह ट्रांसपेरेंट धागे से झील के किनारे पेड से बंधा हुआ था। टीम को समझ में आ गया कि यह मछली और पक्षियों का शिकार करने वाले शिकारियों का काटा है जिसमें पेलिकन फंस गई है।
मुश्किल से पंख से कांटे निकाले
रेस्क्यू टीम पेलिकन को मुक्त कराने में लग गई, कांटा पेलिकन के पंखों में बुरी तरह से फंसा हुआ था, उसके पंखों को बमुश्किल कांटों से हटाया गया। इसके बाद पेलिकन चली गई। यह किसके द्वारा किया गया और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।