Monday , 9 November 2026
Home टॉप न्यूज़ DEI murder case Agra, 376 A add in DEI, murder case
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

DEI murder case Agra, 376 A add in DEI, murder case

252

आगरालीक्स…. आगरा के डीईआई की लैब में रेप के बाद नेहा शर्मा की हत्या के मामले में उनके पिता की गवाही हुई, दो महीने में सभी की गवाही होनी है, धारा 376 ए बढाई गई है। इस मामले में अगली गवाही 23 जनवरी को होगी।
15 मार्च 2013 को डीईआई में शोध छात्रा नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, मुख्य आरोपी बीएससी का छात्र उदय स्वरूप जेल में है। सह आरोपी यशवीर संधू जमानत पर जेल से बाहर है। हाईकोर्ट ने छह महीने में केस का निस्तारण करने का निर्देश दिए है। इस मामले में शनिवार को आगरा के कोर्ट में वादी और अभियुक्त पक्ष की गवाही हुई, नेहा शर्मा के पिता रिचपाल शर्मा के बयान दर्ज किए गए। जिला जज वीके जायसवाल ने दो महीने में गवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में 36 गवाह बनाए गए हैं।
376 ए बढाई गई
इस मामले में सीबीआई ने पांच जनवरी 2016 को आरोपी उदय स्वरूप पर हत्या 302, दुष्कर्म 376 और साक्ष्य मिटाने 201 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था। शनिवार को 376 ए की बढा दी गई, इस धारा में कोई ​व्यक्ति युवती के साथ रेप करता है और उस दौरान ऐसी चोट आतीं हैं जिससे उसकी मौत हो जाए, यह धारा लगाई जाती है, इस धारा में न्यूनतम 20 साल की सजा और आजीवन कारावास का प्रावधान है।
ये है मामला
15 मार्च 2013 : डीईआई लैब में हत्या। नेहा की कार खेल गांव के पास मिली।
16 मार्च : छात्र-छात्राओं ने आंदोलन छेड़ा। दो दिन तक पूरे शहर में हंगामा रहा।
17 मार्च : पुलिस जांच, छात्रा का गायब लैपटॉप लैब के पीछे झाड़ियों में मिला।
18 मार्च : नेहा का मोबाइल भी परिसर में मिला। गाइड समेत सैकड़ों से पूछताछ।
31 मार्च : निठारी कांड में जांच करने वाली फोरेंसिक टीम ने लैब से साक्ष्य जुटाए।
02 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा नेहा शर्मा हत्याकांड।
05 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीम आई। दो दिन यहां रही।
23 अप्रैल : उदय और यशवीर की गिरफ्तारी। दोनों को जेल भेजा।
16 जुलाई : पुलिस ने अदालत में भी चार्जशीट पेश कर दी।
22 जुलाई : सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश।
29 अगस्त : सीबीआई ने डीईआई पहुंचकर जांच शुरू की।
11 फरवरी : 2014 उदय और यशवीर कोर्ट से जमानत पर रिहा
जनवरी 2015 : सीबीआई ने आगरा के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, उदय स्वरूप ने रेप के बाद की थी हत्या

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!