आगरालीक्स.. आगरा में डाक्टरों ने जाना कि महिलाओं में खून की कमी क्यों हो रही है, पीरियडस से जुडी समस्याएं और इन्फेक्शन से महिलाएं एनीमिया की शिकार होने लगी हैं।
सोमवार को महाराजा अग्रसेनभवन लोहामंडी के स्थापना दिवस पर आयोजित निशुल्क महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 65 फीसदी महिलें एनिमिक निकली, जो चिड़िचिड़ापन, भूख न लगना, कमजोरा व चक्कर आने की शिकायत लेकर कैम्प में पहुंची थीं। लगभग 20-25 फीसदी मामले हाइपोथॉयरायड के भी निकले। 40 वर्ष से अधिक उम्र की 20 महिलाएं डायबिट निकली।
शिविर में मौजूद डॉ. रमा सिंह व दिव्या जैन ने बताया कि मासिक धर्म में नियमतता व खान-पान ठीक न होने से महिलाओं में एनीमिया के लगभग 65 फसीद मामले मिले। मासिक धर्म में नियमितता का एक मुख्य कारण इनफेक्शन भी है। शिविर में लगभग 750 महिलाओं में परीक्षण कराया। लगभग 150 महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड सम्पूर्णानन्द डाइग्नोस्टिक सेंटर पर कराया गया। शुगर, बीपी व अन्य जांचों के साथ निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। जांच की रिपोर्ट आने पर 19 फरवरी को दोबारा जांच की रिपोर्ट आने पर दोबारा कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिसमें डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर महिलाओं का इलाज करेंगे। कैम्प में परीक्षण डॉ. मधुर सिंघल, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. शर्मिला पंजवानी, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. रमा सिंह, डॉ. एचसी पचौरी, डॉ. एनसी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव वीडी अग्रवाल, कैम्प के संयोजक, मोहनलाल जी, कोषाध्यक्ष धनश्याम दास, ओमप्रकाश गोयल, रामरतन मित्तल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, फूलचंद बंसल, मुन्नालाल बंसल, महावीर प्रसाद मंगल, प्रेमचंद अग्रवाल, विजय बंसल, उमासंकर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।