आगरालीक्स.. आगरा होकर जाने वाली 15 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, सात ट्रेनों को रूट बदलकर निकाला जा रहा है। यात्रियों को 3 लाख से अधिक का रिफंड किया जा चुका है।
राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे गुर्जर आंदोलन से रेलवे और सडक यातायात ठप हो गया है। आगरा से बयाना रूट पर जाने वाली 15 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। सात ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर निकाला जा रहा है, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। घंटों रेलवे स्टेशन पर बस स्टैंड पर इंतजार करना पड रहा है। इन यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, इसमें बडी संख्या में विदेशी पर्यटक भी हैं।
तीन लाख से अधिक का रिफंड
ट्रेन निरस्त होने के बाद रेलवे द्वारा रिफंड किया जा रहा है, तीन लाख रुपये का रिफंड किया गया है, रेलवे यात्रियों की संख्या लगातार बढ रही है।
ये ट्रेनें हुई निरस्त
कोचिवेलु चंडीगढ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मुंबई अम्रतसर गोल्डन टेंपल, मुंबई निजामुदृदीन अगस्त क्रांति, राजधानी, इंदौर जम्मूतवी एक्सप्रेस, मडगांव निजामुददीन राजधानी, जनता एक्सप्रेस, इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस, बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंदौर इंटरसिटी, पटना कोटा एक्सप्रेस, चंडीगढ मडगांव राजधानी, निजामुदृदीन पुणे एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।