आगरालीक्स.. आगरा में हाईस्कूल की अंग्रेजी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है, 184 परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में छात्र परीक्षा दे रहे हैं, नकल की रोकथाम के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार सुबह से अंग्रेजी हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई, 184 केंद्रों पर 60 हजार से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं। अंग्रेजी की परीक्षा में नकल की आशंका को देखते हुए सख्ती की गई है, नकल की रोकथाम के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।