आगरालीक्स...सीबीएसई 10वीं—12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से. बोर्ड ने जारी की डेटशीट
यूपी बोर्ड के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट 2027 जारी कर दी है. बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को परीक्षा का कार्यक्र्म अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. इसके अनुसार दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी कक्षा और विषय के अनुसार तारीखें देख सकते हैं. बोर्ड ने विषयवार परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया है. ऐसे में छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख और समय ध्यान से देखना चाहिए.
9 मार्च तक चलेंगी 10वीं की परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेगी. इस बार दसवीं के छात्र कुल 83 विषयों की परीक्षा देंगे. सभी परीक्षाएं सुबह साढ़े बजे से शुरू होंगी. छात्रों को अपनी डेटशीट में हर विषय के सामने दी गई परीक्षा की तारीख ध्यान से दखनी चाहिए.