आगरालीक्स आगरा में जूता कारोबारियों पर आयकर सर्वे में 2 .55 करोड सरेंडर (अघोषित आय स्वीकार करना) किया है। मैग्नम शूज द्वारा अघोषित आय स्वीकार नहीं की गई है, उस पर प्रॉसिक्यूशन की कार्रवाई की जाएगी।
प्रधान आयकर आयुक्त 2 जयंत मिश्र के निर्देश पर रेंज 4 के अपर आयकर आयुक्त टी आर रहमान के नेत्रत्व में शुक्रवार को सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लेदर लिंकर, मैग्नम शूज, एमएसन सोलेक्सपोर और बलकेश्वर के लोहिया नगर स्थित बल्केश्वरनाथ इंटरप्राइजेज पर सर्वे किया, यह सर्वे 48 घंटे बाद रविवार को समाप्त हुआ।
2. 55 करोड सेंटर
लेदर लिंकर ने 1 40 करोड, एमएसन सोलेक्सपोर ने 50 लाख और बलकेश्वर के लोहिया नगर स्थित बल्केश्वरनाथ इंटरप्राइजेज ने 65 लाख सरेंडर किया है। इन तीनों से 2. 55 करोड सरेंडर किया गया है।