आगरालीक्स ..आगरा में 10 हजार ग्रीन हाउस बनाए जाएंगे, इसके लिए सभी संस्थाएं सामने आई हैं। ताजमहोत्सव के तहत कॉसमॉस मॉल में आयोजित दो दिवसीय आगरा ग्रीन फेस्टीवल (एजीएफ) का समापन जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने किया। विजन 2020 की घोषण के साथ 35 से अधिक संस्थाओं व एप्सा व नेप्सा के तहत शामिल 150 से अधिक स्कूलों एक वर्ष में एक लाख पौधारोपण व 10 हजार ग्रीन हाउस बनाने के संकल्प में सहभागिता का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में प्रशासन शहरवासियों के साथ है। हर सम्भव प्रयास का आश्वासन दिया। अतिथियों का स्वागत करते हुए अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने शहर को पर्यावरण मुक्त बनाने के लिए सभी शहरवासियों से एक साथ एक मंच पर आने की अपील की। उपहार स्वरूप सभी अतिथियों व पुरस्कार के रूप में सभी प्रतिभागियों को पौधे प्रदान किए गए। फ्री बर्ड थिएटर ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए संदेश दिया कि प्रदूषण को दूर करने व स्वच्छ पर्यावरण के लिए जब तक हम एकजुट नहीं होंगे यह खतरा यूं ही मंडराता रहेगा। अध्यक्ष रेनू गुप्ता व संस्थापक मनीष गुप्ता ने पॉलीथिन प्रयोग न करने व घर की तरह कॉलोनी व मोहल्लों को स्च्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा स्मार्ट सिटी जैसे प्रोजेक्ट प्रिजेन्टेशन के जरिए कम पानी व बिजली प्रयोग करने, रिन्युएबिल एनर्जी का उपयोग करने, पॉलीथिन प्रयोग न करने का संदेश दिया गया। संचालन मीनाक्षी किशोर ने किया। इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता, मीनाक्षी किशोर, वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, संदेश जैन, सुनील जैन आदि मौजूद थे।
स्कूलों में सिखाया जाए स्वच्छता व पर्यावरण का पाठ
माई सिटी, माई प्राइड, माई रिस्पोनेसबिलिटी विषय पर आयोजित पैनल डिसकशन में शहर को हरा व स्वच्छ रखने के लिए स्कूलों में पाठ्यक्रम प्रारम्भ होने की बात पर जोर दिया गया। डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि अकेले नहीं हर व्यक्ति को मिलकर काम करना होगा। क्योंकि शहर हमारी जिम्मेदारी है। एफमेक के अध्यक्ष ने कहा कि 36 लाख की आबादी वाले शहर का हर नागरिक जागरूक हो जाए तो स्वच्छता और हरियाली के लिए न सरकार की आवश्यकता पड़ेगी न ही अभियानों की। रेनुका डंग ने कहा कि हमें विश्वास है कि परिवर्तन अवश्य होगा। संजय तोमर, अमिता जैन, आदित्य व इरम ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन वैभव छिब्बर ने किया।
इन्हें मिला पुरस्कार
पर्यावरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले स्कूलों में सेंट एन्ड्रूज पीली पोखर को प्रथम, सीएफ एंड्रूज को द्वितीय व गायत्री पब्लिक स्कूल व सेंट एंड्रूज को सम्मलित रूप से प्रथम पुरस्कार से जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में शीला बहल, सुशील शर्मा व आनंद राय थे। वहीं प्रोजेक्ट प्रजेन्टेशन में सेंट एन्ड्रूज बरौली अहीर को प्रथम, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को द्वतीय व सेंट एंड्रूज बल्केश्वर को तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. मुकुल पांड्या, कविता अग्रवाल थीं।
स्कूलों के ईको क्लब भी करेंगे शहर में एक लाख पौधारोपण में सहयोग
आगरा। आगरा ग्रीन फेस्टीवल (एजीएफ) में एक वर्ष में एक लाख पौधे व 10 हजार ग्रीम होम बनाने के लक्ष्य में एप्सा व नेप्सा के तहत 150 से अधिक स्कूल भी सहयोग करेंगे। रूपरेखा तैयार करने के लिए परीक्षा समाप्त होने पर अप्रैल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में बने ईको क्लब के जरिए विद्यार्थी शहर को हरा बनाने में शहरवासियों को प्रेरित करेंगे व पौधारोपम करवाएंगे। इसकी रिपोर्ट प्रतिमाह स्कूलों द्वारा एजीएफ को दी जाएगी। साथ ही एजीएफ में भाग लेने वाली शहर की 35 से धिक संस्थाओं ने बी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली संस्था व स्कूलों को अगले वर्ष पुरस्कृत किया जाएगा।