आगरालीक्स… विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी का जश्न मनाने के लिए आगरा से डॉ डीवी शर्मा अपने परिजनों के साथ वाघा बॉर्डर पहुंच गए। वहां उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से वापसी का अपने परिवार के साथ जश्न मनाया।
विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से वतन वापसी के लिए सुबह से ही वाघा बॉर्डर में भीड लगने लगी, बडी संख्या में लोग वाघा बॉर्डर पहुंच गए। सुबह से ही जश्न का माहौल था।

विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी का समय पहले दो बजे बताया गया, इसके बाद शाम पांच बजे का समय दिया गया। आगरा के डॉ डीवी शर्मा पत्नी डॉ कमलेश शर्मा, बेटी डॉ तोषी शर्मा और बेटे डॉ डीपी शर्मा के साथ शाम को वाघा बार्डर पहुंच गए। उस समय बॉर्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत का इंतजार कर रहे लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। ढोल नगाडों पर डांस कर रहे थे। वे भी जश्न में शामिल हुए।
