आगरालीक्स …आगरा में जश्न का माहौल है, विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से वतन लौट रहे हैं, आगरा में तिरंगा थामे युवा भारत माता की जय करते हुए अभिनंदन के अभिनंदन के लिए तैयार हैं। ढोल नगाडों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।
बुधवार को पाकिस्तान के फाइटर जेट्स का पीछा करते हुए उनका जेट मिग-21 क्रैश हो गया और वह पाक की सीमा में गिर गए। पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया और फिर कुछ ही मिनटों के अंदर उनके वीडियोज आने लगे। विंग कमांडर अभिनंदन के पिता भी एक फौजी रह चुके हैं। विंग कमांडर अभिनंदन, रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान के बेटे हैं।
वाघा बॉर्डर से आएंगे वतन
विंग कमांडर अभिनंदन वाद्या बार्डर से भारत आ रहे हैं, उनके स्वागत के लिए आगरा में भी जश्न का माहौल है। तिरंगा लेकर युवाओं की भीड शहीद स्मारक पर पहुंच रही है। देश भक्ति के गीतों के साथ ढोल नगाडे बज रहे हैं। जगह जगह जश्न का माहौल है।