आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है, अगले सप्ताह अधिसूजना जारी हो सकती है, देखे कितने मतदाता, कहां होगा नामांकन, मतदान बूथ से लेकर ईवीएम से मतदान और मतगणना से जुडी खबरें।
आगरा में इस बार 32 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे, जिले की आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए मतदाताओं की संख्या 32 लाख है। लोकसभा चुनाव के लिए आगरा में तैयारी शुरू हो गई है, मतदान बूथ का निरीक्षण जिला प्रशासन और पुलिस टीमें कर रहीं हैं। 40 जोनल और 380 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
आगरा सुरक्षित सीट
आगरा सुरक्षित सीट के लिए आरओ सीडीओ रविंद्र कुमार को बनाया गया है, इस सीट के लिए एडीएम सिटी के कोर्ट कलक्ट्रेट में नामांकन होगा। इस सीट पर पिछले दो बार से भाजपा से सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार बसपा सपा गठबंधन में यह सीट बसपा को मिली है और बसपा ने इस सीट के लिए मनोज सोनी को प्रभारी घोषित किया है। कांग्रेस ने इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
फतेहपुर सीकरी सीट
फतेहपुर सीकरी के लिए आरओ डीएम एनजी रवि कुमार हैं, इस सीट के लिए डीएम कोर्ट, कलक्ट्रेट में नामांकन होंगे। यह सीट दो साल पहले बनी है, पिछले चुनाव में भाजपा से चौधरी बाबूलाल चुनाव जीते थे, उससे पहले इस सीट पर बसपा से सीमा उपाध्याय चुनाव जीत चुकी हैं। इस बार सपा बसपा गठबंधन से सीमा उपाध्याय प्रत्याशी हैं, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।