आगरालीक्स… लोकसभा चुनाव की दुदुंभी बजने से पहले आगरा को दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा टूरिज्म कैपिटल रीजन टीसीआर घोषित करने की मांग की गई है। इससे आगरा और उसके आस पास के जिलों में विकास हो सकेगा। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी वाला शहर आगरा देश की पर्यटन कैपिटल बन सके, आगरा के साथ साथ आध्यामित्क कैपिटल के रूप में ब्रज का विकास हो सके। इसके लिए शहर के कारोबारियों और पर्यटन संस्थाएं आगे आई हैं, उन्होंने सरकार से आगरा को टूरिज्म कैपिटल और आगरा सहित आस पास के जिलों को टीसीआर घोघित करने की मांग शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में देश विदेश से हजारों टूरिस्ट आते हैं, ताजमहल का दीदार हर रोज 25 से 40 हजार टूरिस्ट कर रहे हैं। साल भर में एक करोड से अधिक पर्यटक आगरा आ रहे हैं। यहां तीन विश्व धरोहर स्मारक और 199 संरक्षित स्मारक हैं। उस हिलाज से आगरा में सुविधाएं नहीं है, इन टूरिस्ट की संख्या और बढ सकती है, इसके लिए आगरा के साथ मथुरा को आध्यामित्क टूरिज्म के रूप में जोडा जा सकता है। इस तरह आगरा आने वाले टूरिस्ट ताजमहल के साथ मथुरा में क्रष्ण लीला और ब्रज की माटी का आनंद भी ले सकेंगे।
फाइल फोटो