आगरालीक्स… आगरा में ऑस्ट्रेलिया के डाॅक्टरों की टीम हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय सुविधाएं देखकर गदगद हो गई। मंगलवार को एशिया पैसिफिक इनीशिएटिव आन रिप्रोडक्शन (एस्पायर) कीं ऑस्ट्रेलिया में अध्यक्ष डा. क्लेयर बूथरायड और डा. रसैल के दो सदस्यीय दल ने रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न विभागों, वाॅर्ड्स में मरीजों की देखभाल, ओपीडी मैनेजमेंट, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दिए जाने वाले आहार, रिकाॅर्ड्स के रखरखाव आदि को समझने के साथ ही उन्होंने सराहना की। इसके अलावा रेनबो आईवीएफ की उन्होंने काफी सराहना की। दो सदस्यीय दल ने न सिर्फ आईवीएफ की प्रक्रियाओं को समझा बल्कि एंब्रियो फ्रीजिंग सिस्टम की काफी प्रशंसा की। कहा कि अस्पताल में सभी सुविधाएं एवं संसाधन विश्व स्तरीय हैं। यहां मरीजों की बेहतर देखभाल की जा रही है।

रेनबो आईवीएफ के डा. केशव मल्होत्रा ने बताया कि एंब्रियो फ्रीजिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जो निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए भ्रूण को सुरक्षित करने और बाद में उपयोग की अनुमति प्रदान करती है। दुनिया भर में इसके तहत भ्रूण को भविष्य की गर्भावस्था को सक्षम बनाने, दूसरों को दान करने, चिकित्सा अनुसंधान के लिए या प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए संरक्षित किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया से आए दल का स्वागत रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ निहारिका मल्होत्रा और मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ राजीव लोचन शर्मा ने किया।