आगरालीक्स.. आगरा के एक स्कूल बस के ड्राइवर को पडोसिन से प्यार हो गया, उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में नींद की गोली दे दी और प्रेमिका के साथ भाग गया। होश आने के बाद स्कूल बस की ड्राइवर की पत्नी और पडोसी युवती के पिता उसकी तलाश मे जुट गए, दोनों ने थाने में तहरीर दी तब पता चला कि स्कूल बस का ड्राइवर पडोसिन युवती के साथ गायब हो गया है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रहने वाला स्कूल बस के शादीशुदा ड्राइवर के तीन बच्चे हैं, उसके पडोस में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने घर से भागने के लिए साजिश रची, 23 फरवरी को स्कूल बस के ड्राइवर ने खाने में पत्नी और बच्चों को नींद की गोली दे दी, इससे वे अचेत हो गए, वह अपने घर से निकल आया। पडोसिन युवती अपने घर से कैश और जेवरात लेकर आई गई, दोनों घर से चले गए।
दो दिन तक नींद की गोली का असर
इस मामले में स्कूल ड्राइवर की पत्नी और पडोसिन युवती के पिता ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है, स्कूल बस के ड्राइवर की पत्नी का कहना है कि खाने में ज्यादा मात्रा में नींद की गोली दे दी थी, इसका असर दो दिन तक रहा।