आगरालीक्स.. आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक युवती का क्रिकेट को लेकर विवाद हो गया, युवती अपने दोस्तों के साथ बीयर पार्टी कर रही थी, युवक क्रिकेट खेलने चला गया। युवती ने युवक से पूछा कि क्रिकेट और मुझ में से किस से ज्यादा प्यार करते हो, इस पर युवक ने कह दिया क्रिकेट, युवती ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। थाने पहुंचने के बाद दोनों को अपनी गलती का अहसास हुआ और मामला शांत हो गया।
आगरा के एक होटल में ग्वालियर निवासी युवक सेफ है, वह एक अन्य होटल में काम कर रही महाराष्ट्र निवासी युवती के साथ ताजगंज में किराए का कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह उसे अपने साथ रात को कमरे पर लेकर जाता है, मंगलवार रात को वह होटल पहुंचा तो पता चला कि युवती अपने दोस्तों के साथ बीयर पार्टी कर रही है। वह उसे अपने साथ कमरे पर ले आया, सुबह युवती को सोते हुए छोडकर युवक क्रिकेट खेलने चला गया। क्रिकेट खेलकर लौटा तो विवाद हो गया
क्रिकेट है मेरा प्यार
युवती ने युवक से पूछा कि बिना बताए कहां चले गए थे, इस पर युवक ने कहा कि वह क्रिकेट खेलने गया था। युवती ने बिना बताए जाने पर सवाल खडे किए, इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवती ने युवक से पूछा कि तुम्हारा पहला प्यार कौन है, इस पर युवक ने कह दिया कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार है। इसके बाद विवाद बढता चला गया, युवती ने 100 नंबर पर फोन कर दिया, पुलिस युवक को पकडकर थाने ले आई, कुछ देर बाद युवती थाने पहुंची और दोनों में समझौता हो गया।