आगरालीक्स… आगरा में दिल दहला देनी वाली घटना, दो बेटियों को स्कूल भेजने के बाद पति ने पत्नी की हत्या की, हेयर सैलून संचालक ने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया और घर से भागने लगा। लोगों ने उसे पकड लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आगरा के ताजगंज के पाक टोला निवासी 35 साल के रुपेश का हेयर सैलून है। उसकी तीन बेटियां हैं, दो मंजिला मकान में रुपेश अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ पहली मंजिल पर रहता है। सबसे छोटी बेटी छह महीने की है और दो बेटियां बडी हैं वे स्कूल जाती हैं। भूतल पर उसका भाई रहता है। शुक्रवार सुबह रुपेश की दोनों बेटियां स्कूल चली गईं, रुपेश का पत्नी मिथलेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान रुपये ने अपनी पत्नी मिथलेश का गला रेत दिया, इसके बाद शरीर तक चाकू से वार कर हत्या कर दी।
घर से भागते हुए पकडा
पत्नी की हत्या करने के बाद रुपेश घर से भागने लगा, उसके कपडे खून से सने हुए थे, इसे देख लोगों ने रुपेश को पकड लिया। पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो होश उड गए। कमरे में रुपेश की पत्नी मिथलेश का शव पडा हुआ था। उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, पुलिस पूछताछ कर रही है।