आगरालीक्स ..आगरा में दर्दनाक हादसे में जवान की मौत, 6000 फीट की की ऊंचाई से गिरने से पैराट्रूपर की मौत हो गई। मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में पैराट्रूपर को ट्रेनिंग दी जा रही थी, पैराशूट न खुलने से वह छह हजार फीट से नीचे गिर गए और मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले पैरा ट्रूपर अमित कुमार पुत्र शक्ति सिंह आगरा में पैरा ट्रूपिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे। गुरुवार को अमित ने 6000 फ़ीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। नीचे आने के दौरान उनका पैराशूट नहीं खुल सका।
अमित कुमार पैराशूट ना खुलने से सीधे जमीन पर आकर गिरे। गंभीर हालत में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनकी मौत हो गई।
यह तीसरा हादसा
आगरा के मलपुरा पैरा ड्रोपिंग जोन में एक साल के अंदर यह तीसरा हादसा हुआ है, जब पैराशूट न खुलने से पैराट्रूपर की जान चली गई। तीनों बार पैराट्रूपर रिजर्व पैराशूट भी नहीं खोल पाए।
नवंबर 2018 में 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरने से पैरा ब्रिगेड के जवान हरदीप सिंह (26) की मौत हो गई थी।