आगरालीक्स …आगरा में लोकसभा चुनाव से पहले लाइसेंस धारकों को अपने-अपने शस्त्र तत्काल जमा कराने हैं, नौ इंस्पेक्टर के भी तबादल किए जा चुके हैं।
आगरा में द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है, रविवार शाम को तिथि घोषित होते ही चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई, इससे पहले नौ इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं। होर्डिंग हटाए जा रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने बताया कि सभी लाइसेंस धारक अपने-अपने शस्त्र तत्काल जमा कराएं। जो शस्त्र जमा नहीं करना चाहते हैं, वह तत्काल जिला स्तर पर गठित कमेटी के समक्ष उपस्थित हों।
खुलवाना होगा चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को अपने या अपने निर्वाचन एजेंट के साथ संयुक्त रूप से निर्वाचन व्ययों के सभी भुगतान के लिए एक पृथक से बैंक खाता खुलवाना होगा। ये खाता नामांकन दाखिल करने से कम से कम एक दिन पहले खोला जाना है।
नौ इंस्पेक्टर के तबादले
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले रविवार को इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों की तबादले किए।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संसार सिंह राठी को डीसीआरबी और गुमशुदा प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ और आइजीआरएस का प्रभारी, राजीव कुमार वर्मा को प्रभारी लोक शिकायत, मुकेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना एमएम गेट, सलीम अहमद को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध शाहगंज, दुर्गेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध लोहामंडी और अशोक कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना सदर बनाया गया है।
सत्यपाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध एत्माद्दौला और गीता सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना छत्ता बनाया है। एसएसपी ने रविवार को ही कई चौकी प्रभारियों और सब इंस्पेक्टरों में भी फेरबदल कर दिया।
कांसेप्ट फोटो