आगरालीक्स …आगरा में आयकर विभाग ने बुक सेलर और इलेक्ट्रॉनिक्स की फर्म पर सर्वे किया, कई घंटे तक सर्वे की कार्रवाई में चार करोड सरेंडर किए हैं।
सोमवार को प्रधान आयकर आयुक्त रेनू चौधरी के निर्देशन में संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज वन सीता श्रीवास्तव के नेत्रत्व में चार फर्म की छह परिसरों पर आयकर विभाग के 70 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने आयकर सर्वे किया।
सोमवार को प्रधान आयकर आयुक्त रेनू चौधरी के निर्देशन में संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज वन सीता श्रीवास्तव के नेत्रत्व में चार फर्म की छह परिसरों पर आयकर विभाग के 70 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने आयकर सर्वे किया। सर्वे में आरके इलेक्ट्रॉनिक्स रामबाग ने दो करोड रुपये की अघोषित आय स्वीकार की है।
बुक सेलर ने दो करोड किए सरेंडर
आयकर विभाग की टीम ने श्रीदेवी बुक डिपो, माहेश्वरी बुक डिपो और स्कूल जंक्शन पर भी सर्वे किया। टीम की रात तक चली कार्रवाई में दो करोड सरेंडर किए हैं।
कार से मिले 11. 43 लाख
चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के तहत कैश की भी जांच की जा रही है। सोमवार को पुलिस और स्टेटिक टीम सर्विलांस को दो कारों की तलाशी में 11. 43 लाख रुपये मिले हैं। कैश से संबंधित दस्तावेज ना दिखाने पर जब्त कर लिया है।