आगरालीक्स… आगरा में फतेहपुर सीकरी सीट पर एक और झटका, बसपा का प्रत्याशी दोबारा बदला, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के चुनाव लडने से इन्कार करने पर राजीवर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने नामांकन भी कर दिया अब बसपा ने गुडडू पंडित को प्रत्याशी घोषित किया है। मंगलवार को उन्होंने अपना नामांकन किया।
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के गांव गिझौड़ के रहने वाले हैं। वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को हराकर गुड्डू पंडित ने राजनीति में कदम रखा था। गुड्डू पंडित ने बसपा के टिकट पर जब डिबाई विधानसभा सीट से ताल ठोकी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। सारे सियासी समीकरणों के धता बताकर गुड्डू पंडित विधायक बने थे।