आगरालीक्स… आगरा में कलक्ट्रेट में नामांकन करने आए प्रत्याशी के समर्थक चीखने लगा, उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी, डेढ महीने पहले शादी हुई थी, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे थे। एक प्रत्याशी के साथ आए समर्थक ने अपनी पत्नी को युवक के साथ हाथ में हाथ डालकर घूमते हुए देखा, उसकी डेढ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड लिया। उनके बीच मारपीट हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है। उसकी पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी, इसे लेकर काफी समय तक हंगामा चलता रहा।