आगरालीक्स… आगरा में आईपीएल पर सटटा लगाते हुए पुलिस ने आठ सटोरियों को अरेस्ट किया है, उनके पास से 24 मोबाइल जब्त किए हैं। कैश भी पकडा गया है।
आईपीएल में सटटा लगाया जा रहा है, शहर में सख्ती के बाद होटल और कॉलोनी की जगह गांव में सटोरिए सटटा लगा रहे हैं। बुधवार रात आइपीएल क्रिकेट मैच में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर के बीच मुकाबला था। जगनेर कस्बा निवासी सोनू के मकान में जुटे शहर के सटोरिया दांव लगा रहे थे। पुलिस के छापा मारने से अफरातफरी मच गई। भागने की कोशिश करते आठ सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
16 मोबाइल से आईपीएल में लगाए जा रहे दांव
इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया आरोपितों से 24 मोबाइल, दो लैपटाप, एक टीवी एवं 20 हजार रुपये मिले हैं। सटोरियों ने 16 मोबाइल सिर्फ मैचों पर दांव लगाने के लिए लोगों से बातचीत करने को रखे थे।
इन्हें किया अरेस्ट
पकड़े गए सटोरियों के नाम सोनू निवासी कमला नगर, प्रशांत अग्रवाल, बादल अग्रवाल निवासी राजामंडी, बिट्टू अग्रवाल निवासी बेलनगंज, प्रतीक मित्तल निवासी गोकुल नगर जगनेर, पुष्पेंद्र निवासी बसेड़ी रोड जगनेर, मनोज कुमार निवासी जगनेर है।