आगरालीक्स… आगरा में चुनाव को देखते हुए की गई सख्ती के बाद तीस लाख रुपये पकडे गए हैं, यह अभी तक का प्रदेश का सबसे बडा कैश बताया जा रहा है, जिसे आचार संहिता लागू होने के बाद पकडा गया है। टीम पूछताछ कर रही है।
बुधवार को आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइक सवारों को पुलिस ने रोक लिया, उनकी जांच की गई तो उनके पास से 30 लाख कैश पकडा गया।
पूछताछ के बाद 30 लाख किए जब्त
पुलिस पूछताछ में बाइक सवारों ने अपने नाक विकास मित्तल और जितेंद्र बताया है, उन्होंने टीम को बताया कि वे डेरी मालिक के लिए काम करते हैं, उनका कैश लेकर जा रहे थे। दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने कर्मचारियों से रुपए जब्त कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।