आगरालीक्स …आगरा में अब वाहन का चालान कटने पर घर बैठे चालान शुल्क जमा करा सकते हैं, यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ई चालान होने पर आनलाइन चालान शुल्क जमा कराया जा सकता है।
आगरा में यातायात के नियमों को लेकर सख्ती की गई है, हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने पर चालान किए जा रहे हैं। इसके तहत ई चालान भी शुरू किए गए हैं। यातायात पुलिस कर्मी फोटो चालान भी कर रहे हैं।
घर बैठे जमा कर सकते हैं चालान शुल्क
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया इससे बाहर से आने वाले उन वाहन चालकों को सुविधा होगी जिनका आगरा आने पर ई-चालान होता है।
हर रोज 600 चालान
आगरा में हेलमेट ना लगाने, सीट बेल्ट ना पहनने और यातायात के नियमों को तोडने पर ई चालान के साथ मौके पर ही जुर्माना वसूला जा रहा है, हर रोज 600 से अधिक ई चालान हो रहे हैं। जो वाहन चालक मौके पर ई चालान का जुर्माना नहीं दे रहे हैं, उन्हें ट्रैफिक कार्यालय में जाकर शमन शुल्क जमा करने का भी विकल्प दिया जा रहा है।
आगरा में यातायात के नियमों को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है, इसमें सबसे ज्यादा जोर हेलमेट ना पहनने वालों पर दिया जा रहा है। इनके ई चालान काटे जा रहे हैं, हर थाना प्रभारी को ई चालान करने का प्रशिक्षण दिया गया है। ई चालान काटने पर तुंरत भुगतान कर सकते हैं, कैश के साथ एटीएम कार्ड से भी भुगतान किया जा सकता है।
हर रोज 600 ई चालान
आगरा में चालान की संख्या तेजी से बढी है, हर रोज 600 ई चालान किए जा रहे हैं। 11 जनवरी से ई चालान की व्यवस्था शुरू की थी। 35 इलेक्ट्रॉनिक डेटा कैप्चरिंग मशीनों से चौराहों पर ई-चालान किए जा रहे हैं। जनवरी में 1423 चालान किए गए।