आगरालीक्स …आगरा के दो बार के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया को टिकट मिलने के बाद जोशीला स्वागत हुआ। डॉ राम शंकर कठेरिया भाजपा की टिकट से इटावा से चुनाव लडेंगे। उनके लिए यह सीट जीतना आसान नहीं होगा, साथ ही लगातार दो बार सांसद चुने जा चुके एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के लिए बडी चुनौती है।
भाजपा ने आगरा के दोनों सांसद की टिकट काट दी थी, आगरा सुरक्षित सीट से सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की जगह एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। पफतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने चौधरी बाबूलाल की टिकट काट कर राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। इन दोनों सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी बदल दिए थे, इसके बाद से विरोध हो रहा था।
इटावा से मिला मौका
इन दोनों सीटों पर भाजपा के वर्तमान सांसद के टिकट काटे जाने के बाद विरोध हुआ था। ऐसे में दो बार से आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा से सांसद चुने जा चुके डॉ राम शंकर कठेरिया को इटावा से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। उनके आगरा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।