आगरालीक्स… आगरा में गुंडई, उधारी के रुपये मांगने गए कारोबारी को युवकों ने पीटा, सिर पर ईंट से ताबडतोड बार किए, इसके बाद लात घूंसों से पीटा, पुलिस ने तीन को अरेस्ट किया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
आगरा के न्यू आगरा निवासी तेजस्वी अग्रवाल पुत्र भुवनेश अग्रवाल के दुकानदार राहुल पर 5500 रुपये उधार थे, रविवार को वे उधारी मांगने के लिए तपन बाग स्थित दुकानदार राहुल की दुकान पर पहुंच गए। यहां लोगों के सामने उधारी मांगने पर राहुल भिड गए, उन्होंने कारोबारी तेजस्वी को दबोच लिया और मारपीट करने लगे। दुकानदार के समर्थन में आए युवकों ने तेजस्वी के सिर पर ईंट से ताबडतोड वार किए, इससे वे जमीन पर गिर गए और जान बचाने की गुहार लगाने लगे।
लात घूंसों से पीटा, तीन अरेस्ट
तेजस्वी के जमीन पर गिर जाने के बाद भी युवक नहीं माने, उन्हें लात घूसों से पीटा। इस दौरान स्थानीय लोग युवकों की गुंडई देखकर कारोबारी को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने तपन बाग निवासी सोनू सहित तीन को अरेस्ट कर लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।