आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टरों के लिए बडी उपलब्धि, ये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हो रहे हैं। इस बार डा. नरेंद्र मल्होत्रा के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ी है। उन्हें साउथ एशिया फेडरेशन आपफ आब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाॅजी सोसायटी का उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा डा. जयदीप मल्होत्रा को सेफोग जनरल का एडिटर बनाया गया है। दो अन्य चिकित्सकों के खाते में भी उपलब्धि जुड़ी है।
ढाका के बंगबंधु इंटरनेशनल काॅन्फ्रेंस सेंटर में 04 से 06 अप्रैल 2019 तक आयोजित 12 वीं सेफोग-2019 आयोजित हुई। इसमें सदस्य देशों से चार-चार प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। सम्मेलन में भारत से डा. नरेंद्र और डा. जयदीप के अलावा डा. रूचिका गर्ग को असिस्टेंट एडिटर और डा. निहारिका मल्होत्रा को जनरल सैक्रेटरी बनाया गया। इस सम्मेलन में भारत के साथ ही अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, मालद्वीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका कुल आठ देशों से आए प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इसके अलावा दो दिनों तक स्त्री एवं प्रसूति रोगों पर तकनीकी सत्र और पैनल डिस्कशन हुए जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि चिकित्सकों ने अलग-अलग विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डा. नरेंद्र और डा. जयदीप ने मैटरनल एंड प्रीनेटल हैल्थ पर तकनीकी सत्र में जानकारी दी। वहीं डा. रूचिका गर्ग और डा. निहारिका मल्होत्रा के शोध पत्रों को काफी सराहा गया। इससे पूर्व सेफोग कीं अध्यक्ष डा. रूबिका सोहेल ने संगठन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष निर्वाचित डा. फिरदोसी बेगम ने संगठन की आगामी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।