आगरालीक्स… आगरा से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के साथ बसपा सरकार के पूर्व मंत्री विधायक रामवीर उपाध्याय के गले मिलते और बात करने हुए फोटो वायरल हो रहे हैं, उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के चुनाव लडने से इन्कार करने के बाद चल रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी और बसपा विधायक के पफोटो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का कहना है कि यह शिष्टाचार मुलाकात है।
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल खंदौली क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान बसपा सरकार में पूर्व मंत्री विधायक रामवीर उपाध्याय वहां से जा रहे थे, उनकी नजर पड गई, एसपी सिंह बघेल ने उन्हें बुला लिया। उन दोनों के गले मिलते हुए समर्थकों ने फोटो खींच लिए, एक पफोटो में भाजपा प्रत्याशी और बसपा विधायक गहन मंत्रणा करते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पफोटो वायरल, चर्चाओं का बाजार गर्म
आगरा से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के साथ बसपा सरकार के पूर्व मंत्री विधायक रामवीर उपाध्याय के गले मिलते हुए पफोटो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल आगरा की पफतेहपुर सीकरी सीट से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन उन्होंने चुनाव लडने से इन्कार कर दिया, इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गईं। ऐसे में इस तरह के फोटो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।