आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अर्टिगा कार ट्रक में घुसी, आठ की मौत, मौत के मंजर को देख लोगों की रुह कांपी, खून से लथपथ शवों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला जा सका, हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
गुरुवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से 33 किलोमीटर पर लखनऊ की तरफ से आ रही अर्टिगा एक्सप्रेस वे पर खडे ट्रक में जा घुसी, भीषण हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। अर्टिगा कार पूरी तरह से ट्रक के अंदर घुस चुकी थी, स्थानीय लोगों ने कार में पफंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया, एक के बाद एक आठ लोगों को कार से बाहर निकाला।
छह की मौके पर मौत, दो ने रास्ते में दम तोडा
हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, अर्टिगा में फंसे दो घायलों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड दिया। भीषण हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया, बडी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों को हटाया जा सका।
एक्सप्रेस वे पर शव देख कांपी रुह
बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अर्टिगा से शवों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, शवों को सडक पर रख दिया गया, यह मंजर देख लोगों की रुह कांप गई, हादसे को देख लोग सन्न हैं।
जौनपुर के रहने वाले हैं म्रतक
हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, पुलिस जांच में सामने आया है कि जौनपुर निवासी सदाफल यादव पुत्र राम सिंह यादव अपनी अर्टिगा कार से अपने साथियों को लेकर आगरा आंबेडकर विवि में शिक्षक के इंटरव्यू के लिए आ रहे थे। हादसे में
सदाफल यादव पुत्र राम सिंह यादव निवासी देव रायपुर जौनपुर, अखिलेश यादव पुत्र तुलसी प्रसाद यादव घाटी जौनपुर, राजेश यादव पुत्र संतोष यादव चिद्दी पुर थाना सराय ख्वाजा जौनपुर, राकेश पुत्र उमाशंकर निवासी ओइया पुराइना जौनपुर, कमलेश यादव पुत्र संवाद लाल यादव निवासी ओइया पूराइन जौनपुर, कमलेश कुमार पांडे पुत्र बाबूराम पांडे निवासी थाना पवई आजमगढ़, नागेश यादव निवासी चिद्दी पुर जौनपुर, अनिल कुमार पुत्र राम अवध की मौत हो गई।