आगरालीक्स… दिल्ली से आगरा की तरपफ आ रही तमिलनाडू एक्सप्रेस में बम की सूचना से हडकंप मच गया, ट्रेन को रोक कर चेकिंग की गई, इससे ट्रेन लेट हो गई, चेकिंग करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
शुक्रवार रात को नई दिल्ली से चेन्नई जा रही 2622 तमिलनाडु एक्सप्रेस में बम की सूचना से सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गईं। ट्रेन को कोसी कलां रेलवे स्टेशन पर रुकवा कर चेकिंग कराई गई ।
गुरुवार की रात्रि करीब 11:30 बजे नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेसके कोच बी 4 में बम होने की सूचना से खलबली। आनन फानन में ट्रेन को कोसी कलां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रोका गया । ट्रेन में चेकिंग चलाई गई। सिविल पुलिस आरपीएफ पुलिस व जीआरपी की टीमें वहां पहुंच गई बम स्क्वायड को भी मथुरा से बुलाया गया है। ट्रेन में सवार यात्रियों को उतार कर कोचों की चेकिंग शुरू कराई गई है। बम की सूचना अफवाह निकली, इससे ट्रेन देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।