आगरालीक्स …आगरा के एक कारोबारी ने सुसाइड कर ली, उनके लाखों रुपये फंस गए थे, इस मामले में 4 कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रुई की मंडी निवासी गोपाल मोटवानी का मारुति स्टेट में कॉस्मेटिक का थोक का काम है। उन्होंने एक जमीन का 12 लाख रुपये में सौदा किया था, उन्होंने 12 लाख रुपये दे दिए लेकिन दुकान का कब्जा नहीं दिया। उनके कब्जा मांगने पर पांच लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन सात लाख रुपये नहीं दिए। इसके लिए वे तगादा मांग रहे थे, इस मामले में पांच कारोबारियों भी शामिल थे। उन्हें सात लाख रुपये नहीं दिए गए।
अपने कार्यालय में कर ली सुसाइड
गोपाल मोटवानी सुबह घर से मारुति एस्टेट स्थित अपनी थोक की दुकान के लिए निकले, यहां उन्होंने कार्यालय भी बना लिया था वे रात आठ बजे तक लौट आते थे लेकिन नौ बजे तक नहीं आए। इस पर परिजन उनके कार्यालय पहुंचे, उनका शव पंखे से लटका हुआ था।
सुसाइड नोट के आधार पर 4 पर मुकदमा
उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें उन्होंने पांच कारोबारियों द्वारा परेशान करने की बात खिली है, इस मामले में पुलिस ने सुसाइड के लिए प्रेरित करने के आरोप में कारोबारी अली हैदर जापफरी, दुर्गेश बर्तन भंडार के जगन मिश्रा, ललित मोहन मिश्रा और कल्पना स्टूडियो के सुरेश लालवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
