आगरालीक्स …आगरा के एक होटल के कमरे में एक कंपनी में एरिया मैनेजर का शव मिला है, सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया, पुलिस ने कमरे का ताला तोडा, अंदर बेड पर एरिया मैनेजर का शव पडा हुआ है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।
आगरा के न्यू आगरा स्थित होटल आशादीप में कानपुर निवासी एक आटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर दीपक सिन्हा ठहरे थे, वे आगरा कंपनी के डीलर्स की मीटिंग लेने के लिए आए थे, शुक्रवार सुबह रूम सर्विस के लिए होटल के कर्मचारी पहुंचे लेकिन गेट नहीं खुला।
दरवाजा तोडा तो उड गए होश
काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर होटल के मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया, इसके बाद दरवाजा तोडा गया। अंदर बेड पर एरिया मैनेजर का शव पडा हुआ था, बेड पर बगल में मोबाइल फोन पडा था। पुलिस की सूचना पर परिजन भी आगरा आ गए, पुलिस छानबीन में सामने आया है कि दीपक सिन्हा को हार्ट प्रॉब्लम थी और डॉक्टर से ज्यादा यात्रा करने से मना किया था।