आगरालीक्स… आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद सीट खाली हो गई है, इस सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है, जाने कब होगा नामांकन और डाले जाएंगे वोट।
आगरा उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की 10 अप्रैल को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी सीट खाली हो गई है और छह महीने में उपचुनाव होना था, ऐसे में लोकसभा चुनाव के साथ ही उप चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल0 वेंकटेश्वर लू ने बताया कि दिनांक 27 मई, 2019 तक 89-आगरा, उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2019 निर्वाचन पूर्ण करा लिया जायेगा।
यह है चुनाव कार्यक्रम
निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 22 अप्रैल, 2019 (सोमवार),
नामांकन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2019 (सोमवार),
नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल, 2019 (मंगलवार),
नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 मई, 2019 (वृहस्पतिवार),
मतदान 19 मई, 2019 (रविवार) तथा
मतगणना 23 मई, 2019 (वृहस्पतिवार) को की जायेगी।

1998 के बाद से लगातार विधायक
वर्तमान में आगरा की उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने 1998 में भाजपा विधायक सत्य प्रकाश विकल के निधन के बाद उपचुनाव लडा था, इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद से वे लगातार चुनाव जीतने गए, वे पिछले पांच साल से आगरा से भाजपा की टिकट से विधायक चुने गए।
आगरा में दो बार हो चुका है उपचुनाव
लोकसभा और विधानसभा की सीट छह महीने से ज्यादा समय के लिए खाली नहीं रह सकती है। आगरा में भाजपा विधायक सत्यप्रकाश विकल के निधन के बाद 1998 में उपचुनाव हुआ था, इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2005 में खेरागढ से भाजपा विधायक रमेश कांत लवानियां के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था और भाजपा को करारी हार मिली थी।