आगरालीक्स …आगरा की उत्तर विधानसभा के लिए कल यानी सोमवार से नामांकन होगा, मंडी समिति की जगह दूसरे स्थल का चयन किया जा रहा है, डीएम एनजी रवि कुमार ने रविवार को चुनाव के लिए बैठक बुलाई है।
आगरा उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की 10 अप्रैल को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी सीट खाली हो गई है, इस सीट पर 22 अप्रैल से नामांकन होना है। सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा के सामने आ रहे हैं, इस सीट पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है, ऐसे में भाजपा के दावेदारों के नाम सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों द्वारा अपलोड किए जा रहे हैं।
चर्चा में भाजपा से अलग कई नाम
कई नाम भाजपा से टिकट की दावेदारी नहीं कर रहे हैं, वे गठबंधन से प्रत्याशी हो सकते हैं, निर्दलीय भी चुनाव लड सकते हैं, इनके नाम भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
यह है चुनाव कार्यक्रम
निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 22 अप्रैल, 2019 (सोमवार),
नामांकन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2019 (सोमवार),
नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल, 2019 (मंगलवार),
नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 मई, 2019 (वृहस्पतिवार),
मतदान 19 मई, 2019 (रविवार) तथा
मतगणना 23 मई, 2019 (वृहस्पतिवार) को की जायेगी।
आगरा में दो बार हो चुका है उपचुनाव
लोकसभा और विधानसभा की सीट छह महीने से ज्यादा समय के लिए खाली नहीं रह सकती है। आगरा में भाजपा विधायक सत्यप्रकाश विकल के निधन के बाद 1998 में उपचुनाव हुआ था, इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2005 में खेरागढ से भाजपा विधायक रमेश कांत लवानियां के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था और भाजपा को करारी हार मिली थी।
फाइल फोटो