आगरालीक्स… आगरा में सिकंदरा स्मारक में बारातियों और एएसआई कर्मचारियों के बीच लात घूंसे और डंडे चले, पयर्टक सहम गए और स्मारक से बाहर निकल आए, इससे एक घंटे तक अफरा तपफरी का माहौल रहा।
रविवार को आगरा के अकबर के मकबरे सिकंदरा के पास स्थित मैरिज होम में दिल्ली के आनंद पर्वत क्षेत्र से नसीम के भाई की बरात सिकंदरा निवासी सरफराज के घर आई थी। बारातियों ने बस नंबर एचआर 55 एई 5822 और कार नंबर डीएल 2सी एएच 2465 सिकंदरा स्मारक में खडी कर दी, इस पर पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद के बाद मारपीट होने लगी।
लाठी डंडों से पीटा
आरोप है कि बरातियों ने एएसआई कर्मचारी जितेंद्र और एसआईएस के भरत की पिटाई लगा दी, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बाद में अन्य कर्मचारी आ गए। पार्किंग में झगड़ा होता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने पार्किंग के गेट बंद कर दिए। बराती कार लेकर भागने लगे। बाद में लोगों ने उनकी कार में डंडे मारे और ईंट पत्थर फेंक दिए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि पार्किंग शुल्क के मांगने पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर बरातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है